फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: एएसआई ने यातायात नियमों को लेकर जागरूक किए चालक

Fri, 05 Apr 2024 10:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के तेलका बाजार में वाहन चालकों को यातायात नियमों बारे जागरूक करते एएसआई अशोक।संवाद
विज्ञापन
एएसआई ने यातायात नियमों को लेकर जागरूक किए चालक
विज्ञापन

तेलका (चंबा)। तेलका बाजार में एएसआई अशोक ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर लोगों और वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी। वहीं, खुद और अपने परिवार के जीवन के लिए यातायात नियमों का पालन करने का आह्वान भी किया। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनकर वाहन चलाने की सीख दी। इस दौरान वहां से गुजरने वाले चालकों को भी उन्होंने जागरूक किया। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन करने से यातायात सुरक्षित हो जाता है। ऐसे में छात्रों को विशेष तौर पर ध्यान देना चाहिए कि वे भी बिना लाइसेंस वाहन न चलाएं। साथ ही अपने परिजनों को भी यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें। चौकी प्रभारी अशोक ने कहा कि वाहन चलाते समय हमेशा यह ध्यान रखें कि घर पर परिवार आपके सुरक्षित वापस लौटने का इंतजार कर रहा है। ऐसे में यह जरूरी है कि आप सड़क सुरक्षा नियमों का पूरी तरह से पालन करें। उन्होंने आह्वान किया कि वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने से बचें और हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें