फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: ठंड बढ़ते ही गर्म कपड़ों की खरीदारी तेज

Mon, 23 Nov 2026 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा दुकान में सर्दी के सीजन को लेकर बेचने के लिए सजार्द गई स्वैटरें।संवाद
विज्ञापन
500 रुपये से शुरू जैकेट के दाम, युवाओं को लुभा रहे रंग-बिरंगे डिजाइन
विज्ञापन

महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के लिए दुकानों में सजी गर्म कपड़ों की नई वैरायटी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। मौसम में ठंडक बढ़ने के साथ ही चंबा के बाजारों में गर्म कपड़ों की खरीदारी तेज होने लगी है। लोग सर्दी से बचाव के लिए जैकेट, स्वेटर, टोपी और मफलर खरीदने दुकानों का रुख कर रहे हैं। बाजार में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के लिए अलग-अलग रंगों और डिजाइनों में गर्म कपड़ों की वैरायटी उपलब्ध है।
इन दिनों युवाओं में रंग-बिरंगी और नए डिजाइन की जैकेट का खासा क्रेज है। वहीं, महिलाओं के लिए भी आकर्षक डिजाइन के स्वेटर और अन्य गर्म कपड़े दुकानों में सजाए गए हैं। ग्राहक अपनी पसंद और बजट के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार अर्थव महाजन, कार्तिक सिंह, कमल कुमार और राहुल शर्मा ने बताया कि बाजार में जैकेट की कीमत 500 रुपये से शुरू है। स्वेटर भी अलग-अलग डिजाइन, गुणवत्ता और कीमत में उपलब्ध हैं। कम बजट से लेकर महंगे विकल्प तक होने के कारण ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से कपड़े खरीद रहे हैं। दुकानदारों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने के साथ बिक्री में और तेजी आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें