फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मौसम खुलते ही खज्जियार में लौटी रौनक

विज्ञापन
चंबा के खजियार में पहुंचे पर्यटक।संवाद
विज्ञापन
खज्जियार (चंबा)। लगातार दो महीने वीरान पड़े मिनी स्विट्जरलैंड खज्जियार में अब फिर से रौनक लौटने लगी है। मौसम साफ होने के साथ ही वीरवार को विभिन्न राज्यों से पर्यटकों के दल यहां पहुंचे और हरियाली से घिरे इस पर्यटन स्थल का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

बरसात के दौरान प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में बादल फटने की घटनाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थे। इसके चलते पर्यटक पहाड़ों की ओर रुख करने से कतरा रहे थे। इसका सीधा असर खज्जियार समेत प्रदेश के अन्य पर्यटन स्थलों पर पड़ा। बरसात से पहले जहां रोजाना सैकड़ों सैलानी पहुंचते थे, वहीं पिछले दो माह से यहां सन्नाटा पसरा रहा।
पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि इस दौरान उनका कारोबार पूरी तरह मंदा पड़ गया था। हालांकि अब हालात सामान्य होते ही धीरे-धीरे सैलानियों की आमद शुरू हो गई है। वीरवार को यहां दो पर्यटक दल पहुंचे, जिससे कारोबारियों में फिर से उम्मीदें जग गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें