फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बारिश होते ही धान की पनीरी रोपने में जुटे किसान

विज्ञापन
चंबा के सिहुंता में धान की पनीरी लगाते किसान।
विज्ञापन
बारिश होते ही धान की पनीरी रोपने में जुटे किसान
विज्ञापन

लंबे इंतजार के बाद हुई बारिश से मिली राहत
सिहुंता, कामला, गरनोटा में धान रोपाई का काम जोरों पर
संवाद न्यूज एजेंसी
सिहुंता (चंबा)। बारिश के बाद किसानों के चेहरों पर आखिरकार मुस्कान लौट आई है। बुधवार को बारिश ने सिहुंता, कामला, गरनोटा और लाहडू में धान खेती को नया जीवन दिया। खेतों में पानी भरते ही किसानों ने देर न लगाते हुए धान की पनीरी रोपने का काम तेज कर दिया है। किसानाें का कहना है कि पिछले कई दिन से खेत दरारों से भरे थे। इस बारिश ने हमारी मेहनत को बचा लिया। अब उम्मीद है कि पैदावार बेहतर होगी।
विज्ञापन

स्थानीय किसानों अशोक कुमार, माधो राम, कर्म चंद, हरबंस लाल, करनैल सिंह, अविनाश कुमार आदि ने बताया कि पानी की कमी से धान रोपना मुश्किल हो गया था। बारिश से गांवों में सामुदायिक सहयोग भी देखने को मिला। कई खेतों में मजदूरों और पड़ोसी किसानों ने मिलजुलकर पनीरी लगाने में एक-दूसरे की मदद की। बारिश रुकते ही खेतों में जुट गए। दिनभर में आधे से ज्यादा रकबे में रोपाई हो चुकी थी। कुल मिलाकर समय पर हुई इस बारिश ने किसानों को नई ऊर्जा दी है। यदि मौसम अनुकूल रहा तो इस सीजन में धान उत्पादन के अच्छे नतीजे सामने आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें