फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पांगी में ठंड बढ़ने के साथ गर्माने लगी सियासत

Thu, 12 Oct 2023 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी में कड़ाके की ठंड के बीच राजनीतिक माहौल गर्माने लगा हैं। दो दिन में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पांगी दौरे पर पहुंच रहे हैं। वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी पांगी दौरे पर आ रही हैं।
विज्ञापन

ऐसे में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता किलाड़ बाजार को अपनी-अपनी पार्टी के झंडों से सजाने में जुट गए हैं। शुक्रवार को किलाड़ स्थित रामलीला मैदान में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम जनसभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शनिवार को पांगी के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करेंगी। इसके बाद वह फुल यात्रा में मुख्यातिथि के रूप में भी मौजूद रहेंगी। ऐसे में अपने बड़े नेता के स्वागत के लिए पांगी में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता तैयारियों में जुट गए हैं। दुकानों और घरों में झंडे लगाए जा रहे हैं। शक्ति प्रदर्शन को लेकर भी दोनों पार्टी के नेता और कार्यकर्ता जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं। अगले वर्ष लोकसभा चुनाव भी होने वाले हैं। ऐसे में पांगी में इन नेताओं का दौरा अहम हो सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें