फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जुलाहकड़ी में दो टुकड़ों में बंटा खंभा, बिजली तारों ने थाम रखा है भार

Thu, 12 Oct 2023 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के हरदासपुरा में गिरने की कगार पर बिजली का खंभा।स्त्रोत:संवाद
विज्ञापन
चंबा। हरदासपुरा वार्ड और सड़क पर चलने वाले लोगों पर बिजली बोर्ड की लापरवाही भारी पड़ सकती हैं। सड़क किनारे लगाए गए बिजली के खंभे गिरने के कगार पर हैं।
विज्ञापन

हैरानी की बात है कि एक तरफ झुक चुके इन खंभों को बदलने के लिए बिजली बोर्ड भी कोई कदम नहीं उठा रहा है। जुलाहकड़ी पेट्रोल पंप के पास तो खंभे के दो टुकड़े हो चुके हैं। यह बिजली के तारों के सहारे टिका है। समय रहते यदि इस खंभे को नहीं बदला गया तो कोई भी अनहोनी हो सकती है। हरदासपुरा से लेकर करियां तक सड़क किनारे कई ऐसे लोहे के खंभे हैं, जो सड़क की तरफ झुकते जा रहे हैं। इन्हीं खंभों पर हाई वोल्टेज के बिजली तार लटकाए गए हैं।

रोजाना इस मार्ग से बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता सहित अन्य लाइन मैन गुजरते हैं, लेकिन कोई भी इस व्यवस्था को सुधारने की जहमत नहीं उठा रहा है। करियां से लेकर हरदासपुरा तक सड़क किनारे लगाए बिजली के खंभों पर किटकैट खुले पड़े हैं। इन्हें व्यवस्थित तरीके से स्थापित नहीं किया गया है। लोहे के खंभों पर ये किटकैट लगाए गए हैं। यहां से रोजाना स्कूली बच्चों सहित राहगीर गुजरते हैं। मुगला में बिजली ट्रांसफार्मर को लगाने के बाद खुला रखा गया है, जबकि वहां चारों तरफ बाड़बंदी की जाती है, जिससे कोई भी जानवर या इंसान ट्रांसफार्मर के नजदीक नहीं जा सके।
विज्ञापन

बिजली बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता मनीष ठाकुर ने कहा कि जुलाहकड़ी में टूटे खंभे को बदलने से लेकर खुले किटकैट को व्यवस्थित करने का कार्य शीघ्र किया जाएगा। गिरने के कगार पर पहुंच रहे खंभों का भी निरीक्षण कर समस्या का समाधान करवाया जाएगा।
विज्ञापन

चंबा के हरदासपुरा में गिरने की कगार पर बिजली का खंभा।स्त्रोत:संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें