अरविंद ठाकुर लोक शिकायत निवारण समिति के नवनियुक्त सदस्य । स्त्रोंत:संवाद
चंबा। एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव अरविंद ठाकुर को सरकार ने जिला चंबा लोक शिकायत निवारण समिति का सदस्य नियुक्त किया है। अरविंद जिले के दुर्गम गांव बतोट से संबंध रखते हैं।
पहले भी संगठन में कई अहम पदों पर रहे हैं। प्रदेश विश्वविद्यालय में पढ़ाई के समय छात्र राजनीति में सक्रिय रहे हैं। चंबा कॉलेज में स्नातकोत्तर की पढ़ाई के दौरान 2013 से 2016 तक कई अहम पदों पर रहे। एचपीयू में 2017 से 2019 तक एनएसयूआई के कैंपस महासचिव रहे। उन्हें प्रदेश गद्दी छात्र कल्याण संघ का अध्यक्ष भी चुना गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष छत्र सिंह ठाकुर समेत शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है। संवाद