फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: राम, रावण और लक्ष्मण बने कलाकारों को किया सम्मानित

Thu, 22 Oct 2026 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
कामला में रामलीला समापन समारोह में बैठे लोग : संवाद
विज्ञापन
सिहुंता (चंबा)। रामलीला क्लब कामला की ओर से आयोजित रामलीला समारोह का समापन हो गया। समापन समारोह में ग्राम पंचायत कामला की प्रधान निशा देवी और उपप्रधान पुरुषोत्तम ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन

इस दौरान उत्कृष्ट अभिनय करने वाले कलाकारों को सम्मानित किया गया। भगवान राम की भूमिका निभाने वाले वरुण, रावण बने मनोज भारद्वाज और लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले रोहित को सर्वश्रेष्ठ कलाकार चुना गया। वहीं, आदित्य भारद्वाज को सर्वश्रेष्ठ गायक के रूप में सम्मानित किया गया। बच्चों के लिए आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वालों को भी पुरस्कार दिए गए। इसके अलावा रामलीला के सफल आयोजन में योगदान देने वाले क्लब के सभी सदस्यों को सम्मानित किया गया। क्लब के प्रधान मोहित कपूर ने कहा कि रामलीला के माध्यम से लोगों को धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ने का प्रयास किया गया। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने के लिए कलाकारों, सदस्यों और ग्रामीणों का आभार जताया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें