फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: रामदरबार के दर्शन करवाने घर-घर पहुंचे कलाकार

Wed, 25 Oct 2023 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा चौगान में रामलीला मंचन के अंतिम दिन राज तिलक के दृष्य को देखने के लिए बैठे लोग।संवाद
विज्ञापन
चंबा। रजेरा पंचायत के संगेड़ गांव में रामलीला मंचन का समापन हो गया। मंगलवार को रामलीला के समापन के बाद कलाकारों ने अपनी वेशभूषा में पूरे गांव का भ्रमण किया।
विज्ञापन

लोगों के घरों में जाकर राम दरबार के दर्शन करवाए। कलाकारों के साथ रामलीला क्लब के प्रधान रत्न चंद विशेष तौर पर मौजूद रहे। इन्हें रामलीला का मंचन करवाते 34 वर्ष हो चुके हैं। जब तक कलाकेंद्र में रामलीला का मंचन होता है, तब तक वह अपने घर नहीं जाते। कलाकेंद्र में ही रहते हैं। दस दिन तक दिन में एक समय ही खाना खाते हैं।

मंगलवार को रामलीला के समापन समारोह में कांग्रेस किसान के उपाध्यक्ष सुदर्शन ठाकुर मुख्यातिथि थे। उन्होंने छिंज और मटका फोड़ प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार बांटे। छिंज मेले की बड़ी माली महिंद्र सिंह बघेईगढ़ और चुवाड़ी के चमन सिंह ने छोटी माली जीती। मटका फोड़ प्रतियोगिता कार्तिक ठाकुर ने पहला, कुर्सी रेस आरुषि ने पहला और रस्साकशी में इसरो ठाकुर की टीम ने पहला स्थान पाया। विजेताओं को मुख्यातिथि ने सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने कहा कि रामलीला मंचन के जरिये लोगों को रामायण कथा के बारे में जानने का मौका मिलता है। रजेरा-संगेड़ सड़क का शीघ्र लोनिवि मंत्री से उद्घाटन करवाया जाएगा। इस मौके पर युवा कांग्रेस राख जोन अध्यक्ष संजू विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें