फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्मी जवान सहित तीन लोग निकले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले में एक सेना जवान सहित तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सेना जवान कुछ दिन पहले पुंछ से चंबा लौटा था। एहतियातन तौर पर स्वास्थ्य विभाग ने उसके सैंपल लिए थे। सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद सेना जवान कोरोना संक्रमित पाया गया है। इसके अलावा साहो क्षेत्र के देहरा गांव में 27 वर्षीय व्यक्ति और 13 वर्षीय किशोर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

ये दोनों लोग पहले कोरोना संक्रमित निकले व्यक्ति के संपर्क में रहे थे। इसकी वजह से ये दोनों भी संक्रमित हो गए। स्वास्थ्य विभाग ने तीनों कोरोना संक्रमितों को संबंधित कोविड केयर सेंटरों में शिफ्ट कर दिया है।
जिले में अभी तक 403 कोरोना संक्रमित आ सके हैं। इसमें वर्तमान समय में 80 लोग कोरोना संक्रमित हैं। जबकि, 318 लोग स्वस्थ हुए हैं। तीन कोरोना मरीज आने के साथ 25 कोरोना संक्रमित शनिवार को स्वस्थ भी हुए हैं। इन्हें कोविड केयर सेंटर से छुट्टी देकर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि चंबा में शनिवार को कोरोना के तीन नए मामले सामने आए। कोरोना संक्रमितों को उपचार के लिए कोविड केयर सेंटरों में शिफ्ट किया गया है। 25 कोरोना मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें