फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन कल

Sat, 18 Mar 2023 10:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिहुंता (चंबा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गरनोटा में 20 मार्च को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन भारत सरकार के कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय एवं निदेशालय तकनीकी शिक्षा सौजन्य से होगा।
विज्ञापन

संस्थान के ट्रेनिंग एवं पलेसमेंट अधिकारी अभिषेक बगवान ने बताया कि इस मेले का मकसद प्रदेश एवं जिले के कुशल, अर्ध-कुशल युवक-युवतियों को अपने प्रशिक्षण संबंधी उद्योगों में उन्नत प्रशिक्षण का अवसर प्रदान करना है। इस मेले में हिमाचल प्रदेश स्थित विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित निजी उद्योग एवं सरकारी विभाग हिस्सा ले रहे हैं। इस अवसर पर भाग लेने वाले निजी उद्योग एवं सरकारी विभाग अपने संस्थानों को राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर पंजीकृत करवा सकते हैं। यह सभी उद्योग एवं सरकारी विभाग कुशल युवाओं को अपने संस्थानों में एक वर्षीय अप्रेंटिसशिप का अवसर प्रदान करेंगे। संस्थान प्रधानाचार्य मनीष कुमार राणा ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें