चंबा। बाल विकास परियोजना कार्यालय चंबा के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का एक और सहायिकाओं के 12 पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 24 फरवरी तक बढ़ा दी गई है। आवेदन कम आने के कारण समय सीमा बढ़ाई गई है, ताकि अधिक महिलाओं को साक्षात्कार में शामिल होने का अवसर मिल सके। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का पद दड़ोगा में भरा जाएगा। वहीं, आंगनबाड़ी सहायिकाएं बनगोटू, हडोटा, झुलाड़ा, काहलो, गत्याणु, हरदासपुरा-1, भुमणी, बैंसका, हडियांजहु, कैहलाला, घोल्टी-2, सौथली में रखी जाएंगी। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता इसमें कक्षा 12 पास रहेगी और आयु सीमा 18 से 35 वर्ष रहेगी। 28 फरवरी को साक्षात्कार बाल विकास परियोजना कार्यालय, चंबा में होंगे। जिला कार्यक्रम अधिकारी कमल किशोर शर्मा ने पुष्टि की कि आवेदन की तिथि बढ़ाई गई है, ताकि छूटी महिलाओं को भी पर्याप्त अवसर मिल सके।