फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: ट्रैवलर पर अनुदान और परमिट के लिए 10 तक करें आवेदन

Thu, 06 Nov 2025 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
पांगी (चंबा)। पांगी के युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए प्रशासन ने अनुदान पर ट्रैवलर उपलब्ध करवाने और परमिट के लिए आवेदन मांगे हैं। मुख्यमंत्री ने हिमाचल दिवस पर घाटी में बेहतर परिवहन सेवा और युवाओं को रोजगार के नए अवसर पैदा करने के लिए ट्रैवलर खरीदने पर अनुदान उपलब्ध करवाने और परमिट प्रदान करने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री की घोषणा को अमलीजामा पहनाते हुए उपमंडल अधिकारी नागरिक रमन घरसगी कहा कि स्थानीय युवाओं द्वारा ट्रैवलर खरीदने पर 40 प्रतिशत का अनुदान उपलब्ध करवाया जाएगा। चार महीने के लिए रोड टैक्स में छूट भी प्रदान की जाएगी। योजना से लाभ उठाने के इच्छुक स्थानीय लोग अपने पहचान प्रमाण के साथ 10 नवंबर तक उपमंडल अधिकारी नागरिक (एसडीम पांगी) के कार्यालय किलाड़ में आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें