फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: अग्निवीर भर्ती के लिए 22 मार्च तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा और कांगड़ा जिला के अभ्यर्थियों के लिए अधिसूचना जारी चंबा। अग्निपथ योजना के तहत वर्ष 2024-25 की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी से 22 मार्च 2024 तक खुली रहेगी। सेना भर्ती कार्यालय पालमपुर के भर्ती निदेशक कर्नल मनीष शर्मा (सेना मेडल) ने बताया कि अग्निवीरों की भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में होगी। प्रथम चरण में ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (ऑनलाइन सीईई 22 अप्रैल 2024 से प्रारंभ ) एवं दूसरे चरण मे शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण (पीएफटी), शारीरिक माप परीक्षण (पीएमटी) और चिकित्सा परीक्षण की जाएगी। चंबा और कांगड़ा जिला के उम्मीदवारों के लिए अग्निवीर (सामान्य ड्यूटी), अग्निवीर (तकनीकी), अग्निवीर कार्यालय सहायक, स्टोर कीपर तकनीकी, अग्निवीर ट्रेड्समैन 10वीं पास और अग्निवीर ट्रेड्समेन 8वीं पास वर्गो के लिए अधिसूचना जारी की गई है। इच्छुक उम्मीदवार अपना पंजीकरण भारतीय सेना के अधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर कर सकते हैं।
विज्ञापन

कर्नल मनीष कुमार ने बताया कि भर्ती के लिए इस बार कुछ नए नियम लागू किए गए है। अग्निवीर लिपिक और स्टोर कीपर तकनीकी के जगह अग्निवीर कार्यालय सहायक एसकेटी की कैटेगरी में भर्ती होगी । अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट एसकेटी के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए टाइपिंग टेस्ट ऑनलाइन सीईई के दौरान किया जाएगा, जिसमें परीक्षण के दौरान अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट जरूरी है। केवल वे उम्मीदवार जो टाइपिंग टेस्ट उत्तीर्ण करेंगे वे भर्ती प्रक्रिया के चरण- 2 के लिए बुलाए जाने के पात्र होंगे। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए ऑनलाइन सीईई अभ्यास परीक्षण और टाइपिंग अभ्यास परीक्षण का नमूना भारतीय सेना के अधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध है। शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण (पीएफटी) और शारीरिक माप परीक्षण (पीएमटी) उत्तीर्ण करने वाले सभी उम्मीदवारों को उक्त परीक्षण देना होगा। बताया कि जो उम्मीदवार एडाप्टेबिलिटी टेस्ट उत्तीर्ण करेंगे वे मेडिकल और आगे की भर्ती प्रक्रिया के लिए पात्र होंगे। अनुकूलनशीलता परीक्षण की अवधि के लिए उम्मीदवारों को अपने स्मार्ट फोन ले जाने की अनुमति होगी। कर्नल ने यह भी बताया कि इस बार शारीरिक मानकों में छूट केवल स्पोट्समैन, अधिसूचित क्षेत्रों का अनुसूचित जन-जाति एवम भारतीय गोरखा को ही मिलेगा। सभी आवेदकों को सलाह दिया जाता हैं कि ऑनलाइन आवेदन करने से पहले अधिसूचना को अच्छी तरह से पढ़े और योजना के बारे मे भर्ती प्रक्रिया को अच्छी तरह से समझ लें। उन्होंने सभी आवेदकों से आग्रह किया है कि वे किसी भी तरह की भर्ती संबंधित अफवाह पर ध्यान न दें और भर्ती के दौरान दलालों से सावधान रहें। यदि किसी प्रार्थी को फार्म भरने में समस्या आती है तो वे आर्मी की वेबसाइट पर संपर्क कर सकते हैं अथवा सेना भर्ती कार्यालय पालमपुर में भी निजी तौर पर संपर्क किया जा सकता है |
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें