फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: लोगों से अनावश्यक यात्रा न करने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
पांगी प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांगी (चंबा)। जनजातीय उपमंडल में लगातार बारिश के चलते जन सुरक्षा को लेकर उपमंडलीय प्रशासन ने विशेष एडवाइजरी जारी की है। उपमंडल दंडाधिकारी अमनदीप सिंह की ओर से जारी की गई एडवाइजरी में लोगों से विशेष एहतियात बरतने की अपील की गई है। एडवाइजरी में कहा गया है कि क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के चलते विभिन्न स्थानों पर पहाड़ियों से पत्थर गिरने और संभावना के चलते वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए आम जनमानस से सुरक्षा को लेकर अनावश्यक यात्राएं न करने को कहा गया है। साथ में अत्यंत आवश्यक होने पर ही पूर्ण सावधानी के साथ आवागमन करने और यात्रा के दौरान प्रशासन, पुलिस और बीआरओ की ओर से जारी निर्देशों एवं परामर्श का पालन करने के लिए कहा गया है। आपात स्थिति की सूचना तुरंत निकटतम प्रशासनिक अथवा पुलिस इकाई को देने का भी परामर्श दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें