फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राएं लक्ष्य को निर्धारित कर हासिल करें कामयाबी

विज्ञापन
डीएवी स्कूल चंबा में अपराजिता कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं और मुख्यातिथि। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। डीएवी स्कूल हरदासपुरा में शुक्रवार को अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने छात्राओं को अपना लक्ष्य निर्धारित कर कामयाबी को हासिल करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा ने बताया कि छात्राएं पढ़ाई में अपना लक्ष्य निर्धारित करके हरेक मुकाम को हासिल कर सकती हैं। अगर छात्राएं परिश्रम के साथ पढ़ाई करती हैं तो भविष्य में किसी न किसी ऊंचे पद पर विराजमान हो सकती हैं। ऐसा होने पर उन्हें अपनी जरूरतों के लिए किसी के ऊपर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। अकसर कई लड़कियां पढ़ाई को बीच में छोड़ कर शादी कर लेती हैं। जो बाद में घरेलू हिंसा का शिकार बनती हैं। जब महिलाएं आत्मनिर्भर होंगी तो उन्हें किसी प्रकार की यातनाएं सहने की जरूरत नहीं पड़ेंगी। मोबाइल फोन का उपयोग केवल मात्र अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए या फिर पढ़ाई संबंधी जरूरी टिप्स प्राप्त करने के लिए करना चाहिए।
विज्ञापन

चाइल्ड लाइन समन्वयक कपिल शर्मा ने छात्राओं को फेसबुक व व्हाट्सऐप से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर समय बर्बाद करके छात्राएं अपने भविष्य से भटक सकती हैं। इसलिए सोशल मीडिया का प्रयोग केवल अपनी पढ़ाई के ताल्लुक के संबंध में ही करें। प्रधानाचार्य एके गुलेरिया ने छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद गतिविधियों में बढ़ चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इससे उनका शारीरिक व मानसिक विकास होगा। इस मौके पर छात्राओं के अलावा स्कूल स्टाफ भी मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें