पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी की ग्राम पंचायत पुर्थी में पशु चिकित्सालय की टीम ने पालतू और आवारा कुत्तों का रेबीज से बचाव के लिए टीकाकरण किया। अभियान के तहत दर्जनों कुत्तों को टीके लगाए और ग्रामीणों को रेबीज के लक्षणों और बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया।
पंचायत उपप्रधान विकेश राणा ने कहा कि रेबीज बीमारी से मनुष्य और पशु दोनों की जान को खतरा रहता है, इसलिए इस तरह के अभियान समय-समय पर चलाना आवश्यक है। उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे अपने पालतू कुत्तों का नियमित टीकाकरण करवाएं और आवारा कुत्तों को पकड़कर पशु चिकित्सालय तक पहुंचाने में सहयोग करें। इस अभियान में स्थानीय लोगों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और पशु चिकित्सालय की टीम का आभार जताया।