फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा से चंडीगढ़ के लिए दौड़ी एक और विशेष बस

Wed, 22 Oct 2025 10:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। परिवार के साथ त्योहार मनाने के लिए घर पहुंचे नौकरीपेशा लोगों और बाहर पढ़ाई कर रहे युवाओं की चंबा से वापसी शुरू हो गई है। इसके लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम की ओर से विशेष बसें दौड़ाई जा रही हैं। बुधवार को चंबा से चंडीगढ़ के लिए एक और विशेष बस भेजी गई। दो दिन तक यह सेवाएं यात्रियों की सुविधा के लिए जारी रहेंगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार इस बार 17 विशेष रूटों पर एचआरटीसी बस सेवा उपलब्ध करवा रहा है। इसमें अधिकतर रूट चंडीगढ़, बद्दी और दिल्ली के हैं। हालांकि अभी तक भैया दूज का पर्व शेष है। इसके बाद भी एचआरटीसी की ओर से निर्धारित रूटों पर विशेष बसें भेजी जाएंगी, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न पेश आए। डीडीएम शुगल सिंह का कहना है कि बुधवार को भी एक बस भेजी गई। डिमांड के अनुसार निगम विशेष बसें निर्धारित रूटों पर भेजेगा, ताकि यात्रियों को सुविधा मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें