फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा पहुंची अन्नपूर्णा मुहिम, 4 परिवारों को पहुंचाई राशन सामग्री

Sun, 16 Nov 2025 03:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
अन्नपूर्णा मुहिम के तहत निर्धन परिवारों को दिया जरुरत का सामान।स्वयं
विज्ञापन
चंबा। जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल महाराज की ओर से संचालित मुनिंद्र धर्मार्थ ट्रस्ट की अन्नपूर्णा मुहिम ने चंबा जिले में 4 परिवारों के जीवन में नई उम्मीद और खुशियां भर दी हैं। ट्रस्ट की ओर से चंबा की सुनारा पंचायत 2 और चुराह की बौंदेड़ी और सेई कोठी पंचायत के भी 2 गरीब परिवारों को आवश्यक वस्तुएं प्रदान की गई।
विज्ञापन

ट्रस्ट की टीम ने मौके पर पहुंचकर गरीब परिवारों को आटा, चावल और नमक सहित रसोई में इस्तेमाल होने वाली सभी राशन सामग्री उपलब्ध करवाई। जिला सेवादार अनिल कुमार दास ने बताया कि अन्नपूर्णा मुहिम के तहत ट्रस्ट ने इन परिवारों को राशन सामग्री उपलब्ध करवाई है। यह एक ऐसा कार्य है जो न केवल इन परिवारों के जीवन में सुधार ला रहा है। बल्कि, समाज में एक नई सोच और परोपकार की भावना को भी बढ़ावा दे रहा है। उन्होंने कहा कि कलयुग में सतयुग की शुरुआत हो रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें