फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: 1500 मीटर दौड़ में अनिश चंदेल अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। अतंरराष्ट्रीय मिंजर मेले के दौरान दो दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें डीएसपी जितेंद्र चौधरी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। एथलेटिक्स संघ के प्रधान शौकत अली ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए उन्हें शॉल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया। इसके बाद महिला वर्ग की 100 मीटर दौड़ में लिशा ने पहला, शालू ने दूसरा और सत्या ने तीसरा स्थान हासिल किया। युवाओं की 100 मीटर दौड़ में निशांत प्रथम, कुशल द्वितीय और साहिल रनहोत्रा ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा महिला वर्ग की 800 मीटर दौड़ में लिशा पहले, तनिषा बरार दूसरे और शालू तीसरे स्थान पर रही। युवा वर्ग की 800 मीटर दौड़ में अनिश चंदेल ने पहला, विक्रम सिंह ने दूसरा और अमित कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया है। इसके अलावा युवा वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में अनिश चंदेल प्रथम, अमित कुमार द्वितीय और विक्रम सिंह तृतीय स्थान पर रहे। जिला सचिव उमेश चौणा ने बताया कि खिलाड़ियों को मेेडल और इनाम राशि प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें