फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भालू के बढ़ते हमलों से गुस्साए खणी के लोगों ने हाईवे पर किया चक्का जाम

Wed, 31 Dec 2025 12:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। उपमंडल की खणी पंचायत में बढ़ रहे भालू के हमले के विरोध में ग्रामीणों ने चंबा-भरमौर नेशनल हाईवे पर मंगलवार को चक्का जाम कर दिया। ढाई घंटे तक ग्रामीण सड़क पर धरने पर बैठे रहे। उन्होंने वहां से किसी भी वाहन को आर-पार नहीं जाने दिया।
विज्ञापन

मौके पर पुलिस टीम पहुंची, लेकिन लोग सुरक्षा दिलाने की मांग करते हुए धरने पर डटे। वन मंडल अधिकारी मौके पर पहुंचे और उनके आश्वासन के बाद लोगों ने सड़क से हटने का निर्णय लिया। मंगलवार दोपहर 12 बजे ग्रामीण लाहल के पास एनएच पर धरने पर बैठ गए। दोपहर बाद 2:30 बजे वहां से हटे।

खणी पंचायत प्रधान श्याम ठाकुर ने बताया कि उनकी पंचायत में भालू के हमले तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। पहले भालू जंगल में जाने वाले लोगों पर हमला कर रहे थे। अब उन्होंने खेतों में काम करने वाले लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया। घरों के परिसर में घुसकर भालू हमला कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन को खणी में भालुओं के हमले से लोगों को बचाने के लिए स्थायी समाधान करना होगा। अन्यथा लोग अपनी जिंदगी बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।
लोगों को भालू के हमलों से बचाने के लिए विभाग हरसंभव प्रयास कर रहा है। जल्द ही इस संबंध में कदम उठाए जाएंगे। कृतज्ञ कुमार, डीएफओ
लोगों की सुरक्षा के लिए सरकार को कोई समझौता नहीं करना चाहिए। पहले भी सरकार को सुझाव दिया था कि पंचायत के आसपास सोलर फेंसिंग करवाई जाए, ताकि कोई भी जानवर करंट लगने से जंगल में भाग जाए। सरकार ने उनके सुझाव पर कोई गौर नहीं किया। डॉ. जनकराज, विधायक
एक महिला की मौत, एक अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच लड़ रही जंग
खणी पंचायत में एक माह पहले एक महिला की भालू के हमले में मौत हो गई थी। सोमवार को अपने घर में निर्माण कार्य देखने जा रही महिला को भालू ने बुरी तरह से घायल कर दिया, जो कि अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें