फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: आवास और स्कूल बस सुविधा बंद करने से रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। डलहौजी विधानसभा क्षेत्र में स्थित सुरंगानी स्थित एनएचपीसी कॉलोनी परिसर में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों एवं विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों के अभिभावकों को पूर्व में उपलब्ध किराये के आवासों और बस सुविधा बंद करने को लेकर स्थानीय लोग उग्र हो उठे हैं। लोगों की समस्याओं और ज्वलंत समस्या को लेकर डलहौजी के विधायक डीएस ठाकुर ने उपायुक्त चंबा से मुलाकात कर लोगों की ज्वलंत समस्या को रखते हुए शीघ्र समाधान की मांग उठाई।
विज्ञापन

एनएचपीसी परियोजना वर्ष 1980 से कार्यरत है। इसके निर्माण के दौरान क्षेत्र के अनेक लोगों की भूमि अधिग्रहित की गई। परियोजना स्थापना के समय प्रदेश सरकार के साथ हुए समझौते के तहत सीएसआर मद से स्थानीय जनता एवं पंचायतों के विकास तथा मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने का प्रावधान किया गया था। वर्तमान में इन प्रावधानों का प्रभावी क्रियान्वयन नहीं हो पा रहा है। वर्तमान समय में सुरंगानी स्थित एनएचपीसी कॉलोनी परिसर में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों और स्कूल में अध्ययनरत बच्चों के अभिभावकों को पूर्व में उपलब्ध किराये के आवासों की सुविधा को बंद कर दिया गया है। साथ ही बीएसपी सेंट्रल स्कूल सुरंगानी में अध्ययनरत विद्यार्थियों की सुविधा के लिए सुरंगानी से सुंड़ला एवं कंदला तक चलने वाली बस सेवा को डीएवी स्कूल खुलने के बाद बंद कर दिया गया है। इससे बच्चों एवं अभिभावकों को अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं, प्रशासन की ओर से बैरा सियूल पावर स्टेशन सुरंगानी के कॉलोनी परिसर में किराये के मकानों में निवास कर रहे छात्रों के अभिभावकों के मकानों के बिजली एवं पानी के कनेक्शन काटने के आदेश जारी किए गए हैं। इससे लोगों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। डलहौजी के विधायक से एनएचपीसी के प्रबंधक को निर्देश जारी कर स्थानीय लोगों समेत स्कूली बच्चों को दी की जाने वाली सहूलियतें सुचारु करने के निर्देश देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें