फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बिना भवनों के चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों को मिलेंगे भवन, पढ़ाई भी होगी बेहतर

Fri, 03 May 2024 10:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिला चंबा में बिना भवनों के चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों को अब सरकारी भवन मिलेंगे। जिला प्रशासन की ओर से यह पहल शुरू की गई है।
विज्ञापन

इसके तहत प्रशासन की ओर से प्रारंभिक शिक्षा विभाग चंबा ऐसे स्कूलों का ब्योरा तलब किया गया है, जहां स्कूल सरकारी भवन में चल रहे हैं और साथ में आंगनबाड़ी केंद्र भी हैं। निजी भवन के आंगनबाड़ी केंद्र को स्कूल में जगह के मुताबिक शिफ्ट किया जाएगा। इससे आंगनबाड़ी केंद्राें के नौनिहाल प्राइमरी स्कूल में मिलने वाली सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। साथ ही सरकारी भवन निर्माण की भी आवश्यकता नहीं रहेगी। प्रशासन ने आगामी एक सप्ताह के भीतर यह ब्योरा विभाग से मांगा है। यह ब्योरा पहुंचने के बाद इन बच्चों को सुविधा के अनुसार शिफ्ट किया जाएगा। इससे बच्चों को पढ़ाने के लिए शिक्षक भी मिल जाएंगे। साथ ही उनका आधार पक्का करने की व्यवस्था भी बेहतर हो जाएगी।
जानकारी के अनुसार जिला चंबा में करीब 1500 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। इनमें करीब साठ प्रतिशत आंगनबाड़ी केंद्रों के पास अपने भवन नहीं हैं। ऐसे में निजी भवनों में यह आंगनबाड़ी केंद्र चल रहे हैं। इससे नौनिहालों को बेहतर प्रबंधन नहीं मिल पा रहा है, मगर प्रशासन की पहल से काफी आंगनबाड़ी केंद्रों को यह सुविधा मिल सकेगी। गौरतलब है कि उपायुक्त चंबा मुकेश रेपस्वाल ने यह पहल शुरू की है। सहाय आयुक्त उपायुक्त पृथी पाल सिंह की देखरेख में यह व्यवस्था बनाई जा रही है। प्रशासन ने स्कूलों से तमाम जानकारी बच्चों की संख्या सहित मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने बताया कि इस बारे योजना तैयार की जा रही है। इससे आंगनबाड़ी केंद्रों के नौनिहालों को बेहतर प्रबंधन मिलेगा। निजी भवनों में आंगनबाड़ी केंद्र चलाने की भी आवश्यकता नहीं रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें