फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की सेहत से खिलवाड़ करके हो रही है एनीमिया की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। स्वास्थ्य विभाग बच्चों की सेहत को खतरे में डालकर एनीमिया मुक्त अभियान को अंजाम दे रहा है। जिले में छुपे हुए एनीमिया पीड़ित बच्चों का पता लगाने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों में जाने वाली स्वास्थ्य टीमें हाथ में दस्ताने पहने बिना ही बच्चों के खून के नमूने ले रही हैं।
विज्ञापन

इससे एक बच्चे से दूसरे बच्चे में संक्रमण आसानी से फैल सकता है। इसे लेकर कई अभिभावकों ने अपनी आपत्ति भी जताई है। इतना ही नहीं कुछ अभिभावकों ने मौके पर स्वास्थ्य टीम को भी इसे लेेकर लताड़ लगाई। स्वास्थ्य टीमें अभिभावकों के सवालों का कोई जवाब नहीं दे पाईं। कोरोना संक्रमण के काल में इस प्रकार की लापरवाही बच्चों के लिए खतरनाक हो सकती है।
एनीमिया की जांच करने के लिए स्वास्थ्य टीम बच्चे के शरीर से खून का नमूना लेकर उसकी जांच करती है। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मचारियों के हाथ में बच्चों का खून लगना भी स्वाभाविक है। ऐेसे में अगर कोई बच्चा अनीमिया या अन्य बीमारी से पीड़ित पाया जाता है। तो उसके खून से दूसरे बच्चे में संक्रमण फैल सकता है। इसलिए स्वास्थ्य विभाग को इस दिशा में उचित कदम उठाने की आवश्यकता है, ताकि बच्चों की सेहत के साथ खिलवाड़ न हो सके।
विज्ञापन

जिले के साथ स्वास्थ्य खंडों में मौजूदा समय में एनीमिया मुक्त अभियान चलाया गया है। इसके तहत रोजाना स्वास्थ्य टीमें आंगनबाड़ी केंद्रों और प्राथमिक पाठशालाओं में जाकर बच्चों में एनीमिया की जांच कर रही हैं। इस अभियान में दर्जनों की संख्या में बच्चे एनीमिया से ग्रसित पाए गए हैं।
दस्ताने पहनने के दिए जाएंगे निर्देश
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर जालम भारद्वाज ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला नहीं है। स्वास्थ्य टीमों को निर्देश देकर हाथ में दस्ताने पहनकर बच्चों के खून की जांच करने के आदेश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें