शहर में समर्थकों के साथ आक्रोश रैली निकालती इंद्रा कपूर।संवाद
- फोटो : Chamba
चंबा। चंबा सदर की भाजपा सीट पर टिकट को लेकर शोर थमने का नाम नहीं ले रहा है। जहां पहले सिटिंग विधायक पवन नैयर ने टिकट कटने के बाद रोष रैली निकाली थी।
वहीं, अब पूर्व में टिकट हासिल करने वाली इंदिरा कपूर ने भी टिकट कटने के बाद शहर में आक्रोश रैली निकालकर अपना रोष प्रकट किया। इससे पहले हेलीकॉप्टर से सुल्तानपुर पहुंचे भाजपा नेता हर्ष महाजन को समर्थकों ने घेरा और टिकट काटने की वजह जानी। वे भी इसका संतुष्टि भरा जवाब नहीं दे पाए।
इंदिरा कपूर ने अपने समर्थकों सहित कहा कि एक तरफ जहां भाजपा कांग्रेस को परिवारवाद को लेकर तंज सकती है तो वहीं, विधायक ने अपनी पत्नी को टिकट दिलवा दी। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को विधानसभा पहुंचाने के मकसद से इस बार चुनाव की तैयारी की और टिकट भी हासिल किया। मगर भाजपा हाईकमान ने उनका टिकट काट दिया। इस कारण उनके समर्थकों में खासा रोष है। कुल मिलाकर सदर में भाजपा की टिकट को लेकर जमकर हंगामा हो रहा है। वहीं, इंदिरा कपूर ने साफ कहा है कि अगर पार्टी हाईकमान उन्हें टिकट वापस नहीं देती है तो वे आजाद प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगी।