चंबा। जिले में बैंकर्स समीक्षा कमेटी की सभा की अध्यक्षता उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की। अग्रणी जिला प्रबंधक डीसी चौहान ने बताया कि यह त्रैमासिक सभा वित्तीय वर्ष 2023-24, मार्च 2024 की समीक्षा के लिए आयोजित की गई।
उपायुक्त ने बताया कि बैंकों ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए वार्षिक ऋण योजना के तहत 1049.53 करोड़ का लक्ष्य दिया गया था। इसमें जिले ने वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही मार्च तक 1354.45 करोड़ का लक्ष्य प्राप्त कर लिया। यह 129.05 प्रतिशत है। उन्होंने बैंकों की जमा और ऋण अनुपात पर अप्रसन्नता जताई। कहा कि सभी बैंक और विशेष रूप से भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, सहकारी बैंक इस पर ज्यादा ध्यान दें। इस बारे में शाखा स्तर पर विश्लेषण करें और उन बैंकों के समन्वयकों के साथ मासिक बैठक कर इसका आकलन करते रहें। जिले के सभी किसानों को कृषि क्रेडिट कार्ड से जोड़ें और सरकार की योजनाओं को आम जनमानस तक पहुंचाएं। संवाद