मणिमेहश में स्थित चतुर्मुखी शिव लिंग। स्त्रोंत-जागरूक पाठक।
भरमौर (चंबा)। बड़े शाही स्नान के दौरान चतुर्मुखी शिवलिंग के पास 24 घंटे में 5 लाख नौ हजार रुपये चढ़ावा चढ़ा है। हड़सर से डल झील के बीच अलग-अलग पड़ावों पर यात्रा के दौरान रखे गए विभिन्न दानपात्रों में 2 लाख 42 हजार 880 रुपये चढ़ावा चढ़ा है।
भरमाणी माता मंदिर में राधाष्टमी के दौरान करीब 4 लाख 10 हजार का चढ़ावा श्रद्धालुओं ने चढ़ाया है। इससे पहले भरमाणी माता में जन्माष्टमी के दौरान 2 लाख 96 हजार के करीब चढ़ावा चढ़ा था। भरमाणी माता मंदिर में छह दानपात्र रखे गए थे। इनमें तीन दानपात्र मंंदिर के पास और तीन लंगरों के साथ रखे गए थे।
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कुलवीर सिंह राणा ने बताया कि पवित्र मणिमहेश यात्रा के बाद विभिन्न पड़ावों पर रखे दान पात्रों की गणना की जा रही है। भरमाणी माता के दानपात्र की गणना नायब तहसीलदार अनिल कुमार की टीम ने की है। मणिमहेश डल झील में तहसीलदार तेज सिंह की अगुवाई वाली टीम की देख-रेख में यह गणना की गई है।