फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: शहर के लिए लाई जाए वैकल्पिक पेयजल योजना

Wed, 06 Aug 2025 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। सदर विधायक नीरज नैयर ने बुधवार को अपने आवास पर जन समस्याएं सुनीं। इस दौरान सुरेश कुमार, राज कुमार और अमित कुमार समेत अन्य लोगों ने विधायक से कहा कि शहर के लिए एक ही पेयजल योजना है। इससे कई बार साल नाले में बाढ़ आने से शहर में पेयजल किल्लत सामने आती है। शहर में एक वैकल्पिक पेयजल योजना की व्यवस्था की जाए, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न पेश आए। इस समस्या के हल को लेकर विधायक ने लोगों को आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और चरणबद्ध तरीके से ग्रामीणों की मांगों को पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें