चंबा। निजी होटल में पुलिस के एसआईयू सेल ने अमृतसर निवासी अवतार सिंह को 5.15 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा। बुधवार सुबह पुलिस टीम को सूचना मिली कि पुराने बस स्टैंड के पास निजी होटल में एक व्यक्ति चिट्टा बेचने के लिए पहुंचा है। इसके चलते पुलिस ने होटल में जाकर उस व्यक्ति के कमरे में दबिश दी। पुलिस को देख उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हो सका। जब पुलिस ने उसके सामान की तलाशी की तो उसमें उन्हें चिट्टा बरामद हुआ। जिसे जब्त करने साथ आरोपी को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि जल्द ही आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।