चंबा। पुखरी-चंबा मार्ग पर अमृतसर और पठानकोट के दो लोगों को पुलिस ने चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पुखरी-चंबा मार्ग पर नाका लगाया था। इस दौरान पुखरी की ओर से बाइक वहां पहुंची। पुलिस टीम ने बाइक को रोककर सवार विशाल शर्मा निवासी पठानकोट और हरचरण निवासी अमृतसर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनसे 11.26 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आगामी जांच शुरू कर दी है। उधर, पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि चिट्टे के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार किए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है कि वे नशा कहां से लाए थे और कहां बेचने जा रहे थे।