सलूणी (चंबा)। सलूणी में तीन दिवसीय मैराथन और खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज हुआ। यह आयोजन लक्ष्य अकादमी की ओर से किया गया। इसमें क्षेत्र के कई खिलाड़ियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के अध्यक्ष पंकज बसंत ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना है। डलहौजी के विधायक डीएस ठाकुर मुख्य अतिथि रहे। 21 किलोमीटर लंबी मैराथन में जसौरगढ़ के अमित कुमार ने प्रथम स्थान पाया। उन्हें 51 हजार रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। कबड्डी प्रतियोगिता में टैक्सी यूनियन सलूणी की टीम ने प्रथम स्थान पाया। लक्ष्य अकादमी की टीम उपविजेता रही। वॉलीबाल में मैहला की टीम प्रथम, लक्ष्य अकादमी द्वितीय रही। मुख्य अतिथि ने कहा कि युवा नशे से दूर रहे और इस तरह के आयोजन युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देते हैं और उन्हें सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। संवाद