फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: 1500 मीटर दौड़ में अमित और सलीमा ने जीता सोना

Fri, 16 Feb 2024 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा कॉलेज की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के पहले दिन आयोजित पुरुष वर्ग 1500 मीटर दौड़ में अमित कुमार ने स्वर्ण, पंकज कुमार ने रजत और नर सिंह ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन

महिला वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में सलीमा ने स्वर्ण, किरण ने रजत और प्रिया ने कांस्य पदक जीता। 400 मीटर पुरुष वर्ग में अमित कुमार, पंकज कुमार और मनीष कुमार ने क्रमश: स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीता। 400 मीटर महिला वर्ग में सलीमा ने स्वर्ण, बिंदिया ने रजत और चुना ने कांस्य पद हासिल किया।
100 मीटर महिला वर्ग में स्नेहा ने स्वर्ण, राधिका ने रजत और सलीमा ने कांस्य पदक जीता। शॉटपुट महिला वर्ग में मोनिका स्वर्ण, रीना ने सिल्वर और हिमानी ने कांस्य पदक अपने नाम किया। पुलिस मैदान बारगाह में दो दिवसीय चंबा कॉलेज की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर एसपी चंबा अभिषेक यादव बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। काॅलेज प्राचार्य डॉ. विद्यासागर शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। पहले दिन विभिन्न स्पर्धाओं में विजेता रहे खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। शनिवार को खेलकूद प्रतियोगिता का समापन होगा और समापन समारोह सेवानिवृत प्राचार्य डॉ. विपिन राठौर बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहेंगे। इस मौके पर कॉलेज का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें