फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: अमेरिकी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ने डलहौजी अस्पताल का किया दौरा

Mon, 27 Nov 2023 06:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के सिविल अस्पताल डलहौजी में कार्यक्रम के दौरान मुख्यतिथि डॉक्टर केवल कृष्ण को सम्मानित करत
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। नागरिक अस्पताल डलहौजी में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ टोलेडो में मेडिसिन के प्रोफेसर डॉ. केवल कृष्ण ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। एसडीएम अनिल भारद्वाज ने मुख्यातिथि को शॉल, टोपी और चंबा थाल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


बता दें कि डॉक्टर केवल कृष्ण डलहौजी के निवासी है। वह डलहौजी के सरकारी स्कूल के विद्यार्थी रहे हैं और 1970 में मेडिकल कॉलेज पटियाला से टॉप करते हुए एमबीबीएस किया और पीजीआई चंडीगढ़ से मेडिसिन में एमडी की। अस्पताल पहुंचने पर एसएमओ डॉ. विपिन ठाकुर और स्टाफ ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान डॉ. केवल कृष्ण ने नागरिक अस्पताल के वार्डों का दौरा भी किया और यहां मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल में सफाई व्यवस्था और सुविधाओं की सराहना की।
इस अवसर पर एसडीएम अनिल भारद्वाज ने रोगी कल्याण समिति की तरफ से एलबीएस अमीर चंद ट्रस्ट की ओर से अस्पताल में इमरजेंसी भवन बनाए जाने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। साथ ही एयर कमांडोर अशोक महाजन ने भविष्य में भी अस्पताल के लिए सहयोग करने की बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें