फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जिले में दो जगह एंबुलेंस में गूंजी किलकारी

Sun, 18 Feb 2024 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के चुवाड़ी में 108 एंबूलेंस  में प्रसव के बाद नवजात के  साथ ईएमटी।संवाद
विज्ञापन
चुवाड़ी/सिहुंता। जिला चंबा के दो अस्पतालों से टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर दो महिलाओं की 108 एंबुलेंस में सफल प्रसव करवाया गया।
विज्ञापन

ये मामले चुवाड़ी और सिहुंता क्षेत्र से संबंधित हैं। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। रविवार को गांव बथरेटा निवासी महिला को देर रात को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। परिजन महिला को नूरपुर अस्पताल ले गए। यहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने उन्हें टांडा जाने की सलाह दी। परिजन महिला को टांडा के बजाय चुवाड़ी ले गए। स्त्रीरोग विशेषज्ञ न होने के कारण यहां से भी उन्हें टांडा भेजा गया। चंबी नामक स्थान पर महिला की प्रसव पीड़ा बढ़ गई। ईएमटी पंकज और पायलट तिलक ने रास्ते में ही महिला का सुरक्षित प्रसव करवाया और टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन कर लिया है। सिहुंता क्षेत्र के समोट की महिला को भी टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। महिला का ईएमटी भूपेंद्र जगवान और पॉयलट चमेल ने रास्ते में ही सफल प्रसव करवाया। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। महिला को शाहपुर अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। उधर, कार्यकारी खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेंद्र पॉल ने बताया कि परिजन महिला को नूरपुर अस्पताल में चेकअप के बाद चुवाड़ी लेकर आए थे। यहां से टांडा जाने का चिकित्सकों ने परामर्श दिया गया था। चुवाड़ी में स्त्री रोग विशेषज्ञ नहीं है। ऐसे में उन्हें टांडा ही महिला को भेजना पड़ा। समोट की महिला का भी बीच रास्ते में सफल प्रसव करवाया गया है।

चंबा के चुवाड़ी में 108 एंबूलेंस  में प्रसव के बाद नवजात के  साथ ईएमटी।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें