फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: निचले क्षेत्रों में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी

Sun, 18 Feb 2024 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में चुराह के देवीकोठी में ताजा बर्फबारी के दौरान का नजारा।संवाद
विज्ञापन
चंबा। जिला चंबा में बारिश और बर्फबारी का क्रम शुरू हो गया है। इसके चलते जिला चंबा प्रचंड ठंड क चपेट में आ गया है।
विज्ञापन

रविवार को निचले क्षेत्रों में बारिश शुरू हो गई। ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात का दौर शुरू हो गया। जनजातीय क्षेत्र पांगी में 10 सेंटीमीटर तक ताजा हिमपात हुआ। चुराह क्षेत्र के ऊंचाई वाले इलाकों में सात से आठ सेंटीमीटर तक ताजा बर्फबारी हुई। वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले दो दिन तक बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। ऐसे में जिला प्रशासन ने भी लोगों से सचेत रहने का आह्वान किया है। बारिश के किसानों और बागवानों के चेहरे खिल गए हैं। किसानों का कहना है कि इस बार दिसंबर और जनवरी में बारिश नहीं हुई। ऐसे में अब जाकर बारिश हुई। इससे फसल को लाभ मिलेगा। गौरतलब है कि एक फरवरी को जिला में भारी बर्फबारी हुई थी। इसके बाद जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया था। बहरहाल, अब दोबारा मौसम ने करवट ली है। कुल मिलाकर जिला चंबा में एक बार फिर शीतलहर शुरू हो गई है।

चंबा में चुराह के देवीकोठी में ताजा बर्फबारी के दौरान का नजारा।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें