फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सिहुंता-लाहड़ू सड़क पर टारिंग के चलते आधा घंटा जाम में फंसी रही एंबुलेंस

Mon, 03 Jun 2024 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के सिहुंता-लाहड़ू मार्ग पर साहला के पास जाम में फंसी एंबूलेंस और अंदर लेटा मरीज।संवाद
विज्ञापन
सिहुंता (चंबा) सिहुंता-लाहड़ू सड़क पर टारिंग के चलते मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस आधा घंटा जाम में फंसी रही।
विज्ञापन

एंबुलेंस टांडा मेडिकल कॉलेज कांगड़ा से अधरंग के मरीज को लेकर भलेई जा रही थी। भीषण गर्मी के बीच जाम में फंसने के कारण मरीज और तीमारदारों को भारी परेशानियां झेलनी पड़ीं। साहला के पास लगे जाम के कारण सड़क के दोनों ओर दर्जनों अन्य वाहन फंसे रहे। चिलचिलाती धूप में ट्रैफिक जाम होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हैरानी की बात है कि लोक निर्माण विभाग का कोई भी कर्मचारी वहां तैनात नहीं था। टारिंग का काम कर रही लेबर ने ही जाम को खुलवाया।
वाहन चालकों में कैलाश कुमार, रविंद्र सिंह, मनीष कुमार, प्रदीप कुमार, संजीव कुमार और महेश कुमार ने कहा कि साहला के पास टारिंग के कार्य के दौरान सोमवार को लगभग तीन बजे एक किलोमीटर तक जाम लग गया। अधरंग की बीमारी से पीड़ित मरीज को टांडा अस्पताल में चेकअप के बाद भलेई लेकर जा रही एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही।चिलचिलाती धूप के बीच मरीज को काफी दिक्कत हुई। लोग वाहनों से उतरकर बाहर आ गए। लोगों ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि उक्त स्थान पर जाम न लगे, इसके लिए एक विभागीय कर्मचारी तैनात किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अनिल ठाकुर ने कहा कि यह मामला ध्यान में लाया गया है। कहा कि वे चुनाव के चलते चंबा में हैं। वापस आकर समस्या का समाधान करने के लिए उचित प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें