फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: वीआईपी काफिले के लिए रोकी एंबुलेंस, जाम में फंसे रहे मरीज

Sat, 24 Oct 2026 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
राज्यपाल का काफिला निकलने के बाद लगे जाम में फंसी एंबूलेंस। संवाद।
विज्ञापन
राज्यपाल के दौरे पर शहर में नहीं दिखा विशेष ट्रैफिक प्लान, मेडिकल कॉलेज के बाहर भी अटके मरीजों के वाहन
विज्ञापन

टैक्सी स्टैंड से बाजार चौक तक जाम, दस मिनट तक फंसी रही एंबुलेंस
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। वीआईपी काफिले को निकालने के लिए शहर में यातायात रोका गया तो मरीजों को ले जा रही एंबुलेंस भी जाम में फंस गई।
शनिवार को राज्यपाल कविंद्र गुप्ता के दौरे के दौरान चौगान से लेकर बाजार चौक तक यातायात व्यवस्था चरमराती नजर आई। मरीज को लेने जा रही 108 एंबुलेंस और मेडिकल कॉलेज जा रही एक अन्य एंबुलेंस को भी जाम का सामना करना पड़ा। इससे शहर में वीआईपी दौरे के लिए यातायात प्रबंधन की तैयारियों पर सवाल उठे।
शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे चौगान में आयोजित मेगा प्रदर्शनी का शुभारंभ करने के बाद राज्यपाल बाहर निकले। उनके काफिले के लिए मिलेनियम गेट के पास वाहनों को रोक दिया गया। इसी दौरान मरीज को लेने जा रही 108 एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। करीब दस मिनट बाद राज्यपाल सड़क पर पहुंचे तो वहां भी अव्यवस्था दिखी। पायलट गाड़ियां और राज्यपाल का वाहन विपरीत दिशाओं में खड़े होने से उनका काफिला भी कुछ देर के लिए जाम में फंस गया। पुलिस ने बाद में वाहन को वहां से निकाला।
विज्ञापन

टैक्सी स्टैंड से बाजार चौक तक दर्जनों छोटे-बड़े वाहन रेंगते नजर आए। मेडिकल कॉलेज के बाहर भी करीब पांच मिनट तक जाम लगा रहा, जिसमें मरीजों को ले जा रहे वाहन भी फंसे रहे। हालांकि, देरी के बावजूद मरीज की सेहत पर कोई प्रतिकूल असर नहीं पड़ा।
जाम में फंसे संजय कुमार, शम्मी कुमार, गुरमीत सिंह, सुरेश ठाकुर, जितेंद्र, रवि कुमार और मनोज कुमार ने कहा कि राज्यपाल का दौरा पहले से निर्धारित था। ऐसे में यातायात सुचारू रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान बनाया जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि शहर में बढ़ती जाम की समस्या के बीच ऐसी व्यवस्था जरूरी है, ताकि मरीजों को परेशानी न हो।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि राज्यपाल के वाहन और पायलट गाड़ियों के विपरीत दिशा में खड़े होने के कारण जाम की स्थिति बनी। इसी दौरान एंबुलेंस भी फंस गई थी, जिसे तुरंत वहां से निकाल दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें