चंबा। मिंजर मेला फुटबाल प्रतियोगिता की विजेता आंबेडकर स्पोर्ट्स चंबा की टीम बनी। खिताबी मुकाबले में 1-0 से तरनतारन को पराजित किया। समापन समारोह में डीएसपी जितेंद्र कुमार मुख्यातिथि थे।
उन्होंने विजेता और उपविजेता टीम को सम्मानित किया। बताया कि मिंजर मेले में खेलों का आयोजन पुलिस विभाग की ओर से किया जाता है। इस मौके पर जिला फुटबाल संघ के सचिव नरेश खन्ना, शिवकरण, भीमराज, तरलेश बाली, सुरिंद्र कुमार, हितेंद्र सिंह और राजेश शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद