फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: अमर, सरिता, जसवंत और कुलदीप बनाए भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष

Sun, 02 Mar 2025 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। भारतीय जनता पार्टी मां बैरा मंडल की कार्यकारिणी का विस्तार कर नए पदाधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है। यह जानकारी मंडल अध्यक्ष परस राम ने दी। उन्होंने कहा कि नव नियुक्त पदाधिकारियों में अमर सिंह, सरिता, जसवंत, कुलदीप कुमार को उपाध्यक्ष बनाया है। इसके अलावा पंडित ज्ञान, राम लाल को महामंत्री, कोषाध्यक्ष कमला देवी, मीडिया प्रभारी राहुल और प्रवक्ता की जिम्मेदारी रूप लाल शर्मा को दी गई है। वहीं, होशियार सिंह, नरैण सिंह, लखनू, यशोदा, अंजू को भाजपा मंडल का सचिव और लाल चंद को कार्यालय सचिव बनाया है। प्रमोद कुमार को आईटी संयोजक और ध्यान सिंह को आईटी सह संयोजक, बालक राम को सोशल मीडिया संयोजक और रेश्मा को सोशल मीडिया सह संयोजक की कमान दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें