चंबा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला होबार में खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह के दौरान वि
चुवाड़ी। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में शिक्षा के साथ खेलों का विशेष महत्व है। खेलें विद्यार्थी जीवन में अनुशासन का आधार होती हैं।
खेल गतिविधियों में भाग लेने से विद्यार्थी अनुशासन को भी सीखता है। यह बात उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा खंड चुवाड़ी के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला होबार में खंड स्तरीय अंडर-12 खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में कही। उन्होंने आयोजन समिति को सहयोग राशि के तौर पर 21 हजार रुपये देने की घोषणा की। कहा कि सिहुंता से लाहडू सड़क के डबल लेन कार्य में 58 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे।
होबार से खरेड़ा संपर्क मार्ग के मेटलिंग और टारिंग कार्य पर 3 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को जल्द टारिंग का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। विस अध्यक्ष ने खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया।
समापन समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम की पेश किए। इस अवसर पर एसडीएम भटियात पारस अग्रवाल, विजय कंवर, कृष्ण चंद चेला, सुरेंद्र चाढ़क, हर्ष पुरी, पंकज राठौर, मनीष कुमार, सुरेश शर्मा, शुभकरण, बीना देवी, धर्मवीर, प्रवीण कुमार सहित विभिन्न पंचायतों प्रतिनिधि और छात्र मौजूद रहे।