फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बिजली के साथ पानी की आपूर्ति भी ठप

Tue, 14 Oct 2025 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। सदर विधानसभा क्षेत्र के जुखराड़ी गांव में बिजली गुल होने के साथ पानी की आपूर्ति भी ठप हो जाती है। दो दिन से लोग पानी की किल्लत की परेशानी झेल रहे हैं। सोमवार को बिजली बोर्ड की तरफ से सुबह से लेकर शाम तक बिजली कट लगाया। इसके चलते गांव में पानी की आपूर्ति भी नहीं हो पाई। देर शाम जब बिजली बहाल हुई तो लोगों ने सोचा कि अब पानी भी आ जाएगा, लेकिन आपूर्ति नहीं हो पाई। मंगलवार को भी पानी की आपूर्ति ठप रही। जब लोगों ने कर्मचारियों से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि बिजली न होने के कारण आपूर्ति बंद रही।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी अजय कुमार, महिंद्र सिंह, संजय शर्मा, मनोज कुमार, योगराज, किशोर और प्रवीन कुमार ने बताया कि यदि बिजली का कट लगता है तो बिजली बहाल होने पर पानी की आपूर्ति भी देनी चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। इसकी वजह से लोगों को पीने के लिए पानी प्राकृतिक पेयजल स्रोत से ढोना पड़ रहा है। उधर, जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता दीपक भारद्वाज ने बताया कि बोरवेल से पानी निकालने के लिए मोटर चलानी पड़ती है। इसके लिए बिजली जरूरी होती है। दो दिन से पानी बंद है तो इसके बारे में पता करके आपूर्ति बहाल करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें