चंबा। भरमौर पुलिस थाना में मारपीट की प्राथमिकी दर्ज हुई है। जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता सचिन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि पांडव राम ने उनका रास्ता रोककर गाली-गलौज और मारपीट की।
इसमें उन्हें चोट भी लगी। आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
-
पुलिस ने दुकान से दो लीटर शराब बरामद की
चंबा। सदर थाना चंबा की टीम ने रूटीन गश्त के दौरान एक दुकान से दो लीटर शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम ने रूटीन गश्त के दौरान भोलू ठाकुर की दुकान में दबिश दी। दुकान में पहुंच कर टीम ने तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस ने दो लीटर शराब बरामद की। पुलिस अधीक्षक चंबा विजय सकलानी ने बताया कि पुलिस अवैध शराब तस्करों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रखेगी। संवाद