फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मेहल गांव में विधायक के पीएसओ से कथित मारपीट, वर्दी फाड़ने का आरोप

Sat, 20 Jun 2026 10:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक का रास्ता रोककर बहसबाजी करने की भी शिकायत, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। मेहल गांव में शोक व्यक्त करने गए विधायक के पीएसओ (पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर) आरक्षी के साथ कथित दुर्व्यवहार और वर्दी फाड़ने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गई।
डीएसपी रंजन शर्मा ने बताया कि चुराह विधायक अपने समर्थकों के साथ मेहल गांव में एक शोक संतप्त परिवार से मिलने गए थे। इसी दौरान रास्ते में एक व्यक्ति ने विधायक का रास्ता रोक लिया और उनसे बहसबाजी शुरू कर दी। आरोप है कि स्थिति बिगड़ने पर उक्त व्यक्ति ने विधायक के पीएसओ के साथ धक्का-मुक्की की तथा उनकी वर्दी भी फाड़ दी।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग हरकत में आ गया। नकरोड़ पुलिस बल को तत्काल मौके पर रवाना किया गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर संबंधित लोगों के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि पूरे घटनाक्रम की वास्तविकता सामने लाई जा सके।
विज्ञापन


पुलिस बोली, जांच के बाद होगी नियमानुसार कार्रवाई
डीएसपी रंजन शर्मा ने बताया कि मामले से जुड़े सभी तथ्यों को एकत्रित किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें