फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: आरोप- पहले पीटा फिर काट दिया पानी का कनेक्शन

Tue, 09 Dec 2025 11:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी के कोठी गांव में एक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि तीन लोगों ने पहले उसे पीटा फिर उसका पानी कनेक्शन भी काट दिया। इसको लेकर पीड़ित लक्ष्मण सिंह ने किलाड़ थाना में तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है। पुलिस ने उसकी शिकायत पर आरोपी देवी लाल, राम देई और रोशन लाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। लक्ष्मण सिंह ने पुलिस को बताया कि जब वह अपने घर की तरफ जा रहा था, तीनों ने उसका रास्ता रोक लिया और गाली गलौज करने लगे। साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके अलावा उसका पानी कनेक्शन भी काट दिया। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि तीनों आरोपियों को थाने में तलब होने के आदेश दिए गए हैं। निष्पक्ष जांच करके नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें