क्रिकेट - विंटर क्रिकेट क्लब प्रतियोगिता का आगाज पुलिस मैदान बारगाह में सुबह 10 बजे होगा।
साक्षात्कार - रोजगार उप कार्यालय चुवाड़ी में निजी कंपनी सुरक्षा कर्मियों और हेल्पर के पदों के लिए साक्षात्कार सुबह 10:30 बजे से लेगी
योगाभ्यास - राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरोल में एनएसएस शिविर के दौरान योगाभ्यास सुबह 8 बजे से करेंगे।
लोकार्पण - विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया पूर्वाह्न 11:30 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटली के परीक्षा केंद्र का लोकार्पण करेंगे।
वार्षिक समारोह - राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटली का वार्षिक समारोह दोपहर 3 बजे से शुरू होगा।