फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा शहर में 6.50 करोड़ से बदले जाएंगे पेयजल के सभी पुराने पाइप

Wed, 13 Sep 2023 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा शहर में पेयजल के पुराने पाइप जल शक्ति विभाग 6.50 करोड़ रुपये में बदलेगा। विभाग ने इसका कार्य भी शुरू करवा दिया है। जिस ठेकेदार को यह कार्य आवंटित हुआ है, वह शहर के गल-सड़ चुके सभी पाइपों को बदलेगा।
विज्ञापन

इनकी जगह नए पाइप डाले जाएंगे।अकसर देखा गया है कि पुराने पाइपों से पीने का पानी लीक होता रहता है। इसकी वजह से कई मोहल्लों में पानी की किल्लत भी देखने को मिलती है। इसी समस्या का समाधान करने के लिए जल शक्ति विभाग ने पुराने पाइपों को बदलने का प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेजा था। सरकार ने विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए बजट स्वीकृत कर दिया है। बजट का प्रावधान होते ही विभाग ने इस कार्य के टेंडर करवाकर ठेकेदार को जल्द शहर के पुराने पाइप बदलने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

चंबा शहर में 11 वार्ड हैं। इनमें पेयजल पाइप काफी पुराने हो चुके हैं। सड़कों और गलियों में पुराने पाइपों से पीने का पानी व्यर्थ बहता रहता था। अब यह समस्या पूर्ण रूप से खत्म हो जाएगी। इसके अलावा कई साल पहले डाले गए पेयजल पाइप नाली के गंदगी में भी दबे पड़े हैं। विभाग इस कार्य के तहत उन पाइपों को भी नाली से निकालकर सुरक्षित तरीके से बिछाएगा।
विज्ञापन


जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता दीपक भारद्वाज ने बताया कि शहर में पुराने पाइप बदलने का कार्य शुरू हो चुका है। शहर में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को ओर सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से यह कार्य करवाया जा रहा है। पुराने पाइप बदलने से लीकेज की समस्या खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें