फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: 1,65,962 बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल दवाई

विज्ञापन
चंबा उपायुक्त कार्यालय सभागार में समीक्षा बैठक के दौरान मौजूद वि​भिन्न विभागों के अ​धिकारी और क
विज्ञापन
चंबा। जिले में 12 से 27 नवंबर तक संघन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा 29 नवंबर को राष्ट्रीय कृमि नाशक दिवस का भी आयोजन किया जाएगा। इस दौरान 1,65,962 शिशुओं, बच्चों और किशोरों को एल्बेंडाजोल खिलाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कार्यान्वित किए जा रहे विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा को लेकर आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता उपायुक्त अपूर्व देवगन ने की।
विज्ञापन

सघन डायरिया नियंत्रण पखवाड़े के तहत शिशुओं तथा बच्चों को ओआरएस और जिंक की दवा वितरित की जाएंगी। इसी तरह 29 नवंबर को बच्चों एवं किशोरों को कृमि नाशक दवाई एल्बेंडाजोल खिलाई जाएगी। पांच वर्ष आयु तक के 50,224 बच्चों को 1,00,548 ओआरएस पैकेट और 7,03,836 जिंक की गोलियां वितरित की जाएगी । इसके अलावा एक वर्ष से 5 वर्ष तक की आयु वाले 43,397 बच्चों को विटामिन ए की खुराक भी पिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें