फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाय रे व्यवस्था : आम लोगों, बच्चों के लिए प्रवेश नहीं और सरपट दौड़ाई जा रही कार

विज्ञापन
चंबा चौगान में प्रवेश वैद्य होने के बावजूद चौपहिया वाहन को धड्ले से दौड़ाता चालक।संवाद
विज्ञापन
चंबा। ऐतिहासिक चंबा चौगान को आम लोगों और बच्चों के लिए कंटीली तार डालकर बंद कर दिया गया है, लेकिन इसी चौगान में मंगलवार दोपहर एक कार को बेधड़क दौड़ते देखा गया। इससे जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। जनता के प्रवेश पर पाबंदी के बीच वाहन का चौगान में तेज रफ्तार से आना-जाना स्थानीय लोगों के लिए हैरानी का विषय बना रहा।
विज्ञापन

चौगान में वाहनों का प्रवेश वर्षों से प्रतिबंधित है, फिर भी चालक ने चौगान गेट के पास तैनात यातायात पुलिसकर्मी की मौजूदगी में कार को हाईवे की तरह दौड़ा दिया। कुछ देर रुककर वह उसी रफ्तार से बाहर निकल गया। किसी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा न तो रोक-टोक की गई, न ही पूछताछ, जिससे प्रशासन की निष्क्रियता पर अंगुलियां उठ रही हैं।
स्थानीय प्रबुद्धजनों का कहना है कि इस वर्ष चौगान में कई बड़े कार्यक्रम हुए, जो जिले के लिए उपलब्धि रहे, लेकिन अब रख-रखाव के लिए इसे पांच महीनों तक बंद कर दिया गया है, जबकि उसी स्थान पर कार दौड़ाई जा रही है और प्रशासन मौन बना हुआ है। यह स्थिति चिंताजनक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन चालक पर होगी कार्रवाई
उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि मामला संज्ञान में आने पर वाहन चालक की पहचान कर उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें