फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा में अब खेतों में लग रही कृषि पाठशाला

Sun, 07 Jun 2026 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
खेतों में पहुंचकर किसानों का तकनीकी मार्गदर्शन कर रहे अधिकारी, विशेषज्ञ
विज्ञापन

किसानों को खेत बचाओ अभियान बताई जा रहीं सरकार की योजनाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले में किसानों को आधुनिक, वैज्ञानिक और लाभकारी खेती से जोड़ने के उद्देश्य से खेत बचाओ अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान 30 जून तक जारी रहेगा।
कृषि विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कृषि विशेषज्ञ खेतों में पहुंचकर किसानों को कृषि संबंधी जानकारी और तकनीकी मार्गदर्शन दे रहे हैं।

किसानों को कृषि विभाग की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। अधिकारी बता रहे हैं कि किस तरह किसान सब्सिडी, अनुदान, बीज वितरण और अन्य लाभकारी योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। विशेषज्ञ किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इससे उत्पादन क्षमता बढ़ेगी, वहीं भूमि की उर्वरता भी लंबे समय तक सुरक्षित रहेगी। किसानों को रासायनिक खादों के सीमित उपयोग और प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि संतुलित कृषि पद्धति अपनाकर किसान कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को एग्री स्टैक में पंजीकरण करवाने के लिए विशेष रूप से जागरूक किया जा रहा है। भविष्य में सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए यूनिक किसान पहचान संख्या अनिवार्य होगी, इसलिए सभी किसानों को समय रहते पंजीकरण कराने की सलाह दी जा रही है। उधर, कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि खेत बचाओ अभियान किसानों को आधुनिक तकनीक, सरकारी योजनाओं और वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों से जोड़ने की एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे न केवल उत्पादन में वृद्धि होगी बल्कि किसानों की आय में भी सुधार देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें