फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सरकार ने जल्द पुरानी पेंशन बहाल न की तो आंदोलन

Fri, 22 Dec 2023 10:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड कर्मचारी यूनियन उप इकाई कोटी के चुनाव शुक्रवार को करवाए गए। इसकी अध्यक्षता यूनियन के राज्य मुख्य सलाहकार अनिल वर्मा ने की।
विज्ञापन

राज्य संयुक्त सचिव मुकेश कुमार और चंबा इकाई के प्रधान अशोक कुमार भी उपस्थित रहे। चुनाव में योगराज को प्रधान मनोनीत किया गया। इसके अलावा राहुल कुमार, तनुज कुमार सुरेश कुमार और रूप लाल को उप प्रधान चुना गया। महिला विंग की उप प्रधान राजकुमारी चुनी गईं। कालीचरण को सचिव, सुरेश कुमार को सह सचिव, हंसराज को कोषाध्यक्ष, मिथुन को सह कोषाध्यक्ष, कैलाश मांडला को संगठन सचिव और साजिद खान को मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया।
बैठक में बिजली बोर्ड में पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर भी आगामी रणनीति तैयार की गई। बैठक में बिजली बोर्ड में चल रही आरडीएसएस और स्मार्ट मीटरिंग स्कीम और बिजली संशोधन एक्ट का विरोध किया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि अगर सरकार जल्द पुरानी पेंशन बहाल नहीं करती है तो यूनियन की ओर से प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। बैठक में सब यूनिट कोटी का, मंडल स्तर का मांग पत्र भी तैयार किया गया। इसे यूनियन के पदाधिकारियों की ओर से जल्द मंडल स्तर पर अधिशासी अभियंता के समक्ष रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें